darsh news

बाहुबली अनंत सिंह का आज भी जलवा बरकरार, छोटे सरकार जिंदाबाद के लगाए गए नारे...

पिछले 4 बार से मोकामा विधानसभा से विधायक रहे अनंत सिंह अपने क्षेत्र की जनता से मिलने मोकामा जा रहे थे। उसी दौरान बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक पर मोकामा विधानसभा एवं बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई जनता उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए।

Baahubali Anant Singh ka aaj bhi jalwa barkaraar, chote sark
अनंत सिंह का स्वागत- फोटो : Darsh News

Patna : मोकामा पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह का आज भी जलवा बरकरार है। पिछले 4 बार से मोकामा विधानसभा से विधायक रहे अनंत सिंह अपने क्षेत्र की जनता से मिलने मोकामा जा रहे थे। उसी दौरान बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक पर मोकामा विधानसभा एवं बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई जनता उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। अनंत सिंह का काफिला जैसे ही बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक पर पहुंचा समर्थकों द्वारा छोटे सरकार ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए। आपको बता दें कि, अनंत सिंह अपने इलाके में छोटे सरकार के नाम से भी जाने जाते हैं। अनंत सिंह समर्थकों की भीड़ देखकर गाड़ी से नीचे उतरे एवं उनका अभिवादन स्वीकार किया एवं उनसे मिले। उसके बाद वे मोकामा के लिए रवाना हो गए।  इस दौरान जब मोकामा विधानसभा के कुछ लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने फिर से मोकामा विधानसभा में अनंत सिंह की जीत का दावा किया। क्या कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं उनके समर्थक आप सुनिये।



बाढ़ से कृष्णदेव की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  

एम्बुलेंस के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, 1500 रूपये के लिए मरीज बन जाती थी महिला, 3 तस्कर गिरफ्तार https://darsh.news/news/Ambulance-ke-tahkhane-se-bhari-matra-mein-sharab-baramad-1500-rupaye-ke-liye-marij-ban-jaati-thi-mahila-3-taskar-giraftar-161451

Scan and join

darsh news whats app qr