Desk- बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. दिलीप जायसवाल अभी नीतीश सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं.
बताते चल रहे हैं कि सम्राट चौधरी के नीतिश सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद से ही बिहार बीजेपी में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया.