darsh news

विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया बिहार का बजट, अब तक सबसे बड़ा...

bihar budget

पटना: सोमवार से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है वहीं मंगलवार को बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने बिहार को अभूतपूर्व सहयोग करने के लिए केंद्र की सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा और जम कर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो भी किया है उसे बिहार याद रखेगा।

वित्त मंत्री विजेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार के विकास की प्रतिबद्धता और केंद्र सरकार के सहयोग से आज बिहार राष्ट्रीय औसत से भी अधिक तेज गति से बढ़ रही है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार की अर्थव्यवस्था करीब 14.9 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी। बिहार में सात निश्चय, सात निश्चय 2 के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अब सात निश्चय 3 के तहत बिहार को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया गया है। अब तक 1.56 करोड़ से अधिक महिलाओं को सहायता दी गई है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रूपये तक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें      -      बिहार को मिली हाई-स्पीड सौगात, पटना से गुजरेगी पहली बुलेट ट्रेन

उन्होंने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस बार का बजट पिछले बजट से 30694 करोड़ ज्यादा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाट बाजार विकसित होंगे। चौथे कृषि रोडमैप के जरिए किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। उद्योग के क्षेत्र में 50 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश को आकर्षित किया जाएगा। डेयरी, मत्स्य पालन, पशुपालन और मखाना उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा। हर प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज बनेंगे। गरीबों को सस्ता आवास उपलब्ध कराया जाएगा। खेल और पर्यटन के क्षेत्र में सुविधा बढ़ाई जाएगी। 

राज्य में हाट बाजार और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जायेगा। राज्य में मखाना उद्योग, डेयरी उत्पादन, पशुपालन, जिला अस्पतालों को सशक्त बनाने, पांच नए एक्सप्रेसवे निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों का लक्ष्य रखा गया है। सबका सम्मान और जीवन आसान के तहत बिहार सरकार वृद्धजनों को स्वास्थ्य सेवा घर पर उपलब्ध कराएगी, पंजीकरण की सुविधा भी घर पर ही उपलब्ध कराएगी जिससे सभी नागरिकों का जीवन सम्मान के साथ सरल होगा। वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार के बजट का आकार 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ 76 लाख रूपये हैं जो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट 3 लाख 16 हजार 895.2 करोड़ रूपये से अधिक है।

यह भी पढ़ें      -      बजट सत्र के बीच बाहुबली अनंत सिंह ने ली शपथ, नीतीश–सम्राट से मिलाया हाथ


Scan and join

darsh news whats app qr