darsh news

आज पेश होगा बिहार का बजट, 4 लाख करोड़ के करीब, विकास और नई योजनाओं की उम्मीद

bihar budget session

बिहार ने हाल ही में आर्थिक क्षेत्र में बड़ी उन्नति दर्ज की है। वर्तमान मूल्य पर बिहार की आर्थिक विकास दर 13.1 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 9.8 प्रतिशत है। इस तेजी ने राज्य को देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों की सूची में जगह दिलाई है। आज बिहार के लिए एक अहम दिन है। राज्य सरकार वर्ष 2025-26 का बजट विधानसभा में पेश कर रही है। वित्त मंत्री बीजेंद्र यादव इसे प्रस्तुत करेंगे। अनुमान है कि इस बार बिहार का बजट लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। बजट में युवा, महिला और किसानों के लिए विशेष योजनाओं की उम्मीद है। कृषि, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में नई पहल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बिहार में मौसम का बड़ा ट्विस्ट! 48 घंटे में बारिश-कोहरा, तापमान भी गिरेगा

बिहार में बैंकिंग सेक्टर भी मजबूत हुआ है। साख-जमा अनुपात बढ़कर 56.54 प्रतिशत हो गया है, जबकि एनपीए 7.6 प्रतिशत तक कम हुआ है। सार्वजनिक और निजी बैंकों के आंकड़े भी संतोषजनक हैं। उद्योग और निर्माण क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिल रही है। 2024-25 में उद्योग एवं निर्माण का योगदान 26.8 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि निर्माण क्षेत्र का हिस्सा 15.1 प्रतिशत रहा। बिजली, जलापूर्ति और गैस जैसी सेवाओं में भी सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें: एनएच-27 पर रुका ट्रक, खुलते ही उड़ गए पुलिस के होश! पूरी खबर पढ़ें

बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2024-25 में 9,91,997 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी अवधि में प्रति व्यक्ति आय भी 76,490 रुपये हो गई, जो पिछले साल 68,624 रुपये थी। यह दर्शाता है कि राज्य में आम आदमी की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। बिहार सरकार की नई योजनाओं और आर्थिक सुधारों से यह स्पष्ट है कि राज्य ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले समय में और मजबूत आर्थिक स्थिति देखने को मिलेगी।



Scan and join

darsh news whats app qr