darsh news

Bihar Flood : सुरसर नदी पर बना चचरी पुल ध्वस्त, गांव के लोग परेशान... बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित

विकास के इस दौर में भी छातापूर के लोग आज भी नदी पार करने के लिए चचरी पुल का सहारा लेने को विवश हैं। लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से बांस बल्ले से निर्मित वो चचरी का पुल भी ध्वस्त हो गया है। जिससे आसपास के गाँव के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है

Bihar Flood Sursar nadi par bana Chachari pul dhvast, gaon k
सुरसर नदी पर बना चचरी पुल ध्वस्त,- फोटो : Darsh News

Supaul : विकास के इस दौर में भी छातापूर के लोग आज भी नदी पार करने के लिए चचरी पुल का सहारा लेने को विवश हैं। लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से बांस बल्ले से निर्मित वो चचरी का पुल भी ध्वस्त हो गया है। जिससे आसपास के गाँव के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। ये तश्वीर छातापूर प्रखंड के झखाड़गढ़ में अवस्थित धोबी घाट के समीप का है। जहां सुरसर नदी पर ग्रामीणों द्वारा बांस बल्ले से  बनाया गया चचरी पुल सुरसर नदी के जलस्तर बढ़ने से ध्वस्त हो गया है। ऐसे में अब ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बताया गया कि, झखाडगढ पंचायत वार्ड- 8 स्थित धोबी घाट के पास सुरसर नदी को पार करने के लिए आसपास के लोग दशकों से चचरी पुल का ही सहारा लेते आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि यहां पर पूल का निर्माण के लिए लोगों द्वारा दशकों से मांग की जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका। जिसके चलते ग्रामीणों के सहयोग से यहां हर वर्ष चचरी का निर्माण होता है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के स्तर से कई बार पूल निर्माण का आश्वासन दिया गया। लेकिन पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीण अपने स्तर से चंदा इकट्ठा कर प्रत्येक वर्ष चचरी पूल का निर्माण करते आ रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि नदी पार करने के पुल नहीं है। बताया गया कि नदी पर बने पुल की दूरी सात से आठ किलोमीटर होने के कारण नदी पार करने के लिए गाँव के लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है लिहाजा लोग चचरी के सहारे ही नदी पार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेती बाड़ी, मवेशी चारा, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए चचरी पुल का ही सहारा लेना लोगों की मजबूरी बन गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि, नदी पर पुल नहीं होने से  प्रखंड मुख्यालय जाने में लोगों को पांच किमी का दूरी तय करने के लिए पुल होते हुए घूमकर करीब 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में अतिरिक्त दूरी तय करने से बचने के लिए आसपास के गाँव के लोग चचरी के सहारे ही नदी पार करते हैं।

इस बीच सुरसर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी पर बना चचरी पुल ध्वस्त हो गया। जिससे अब ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि नदी के उसपार खेतीबाड़ी है। लिहाजा सैकड़ों लोगों को पशु चारा से लेकर खेतीबाड़ी के लिए नदी पार जाना मजबूरी है। इतना ही नहीं बच्चों को हर दिन स्कूल जाने के लिए भी नदी पार चचरी के सहारे ही जाना पड़ता है। ऐसे में चचरी पुल ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने इसको लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए पुल निर्माण की मांग की है।


सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Tej-Pratap-ka-bada-khulasa-Girlfriend-Anushka-Yadav-ke-kareebi-ko-bataya-Jaychand-513855

Scan and join

darsh news whats app qr