darsh news

खाड़ी देशों में युद्ध को लेकर बिहार सरकार सतर्क, प्रवासी बिहारियों के लिए जारी की

bihar helpline

पटना: खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ी पहल की है। सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे बिहारी कामगारों की सुरक्षा को लेकर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया है, ताकि विदेश में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें       -      होली पर बगैर लाइसेंस नहीं निकाल सकेंगे जुलुस, हर जिले में QRT करेगी हुड़दंगियों पर नियंत्रण

विभाग के सचिव दीपक आनंद ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि बिहार की सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। मिडल ईस्ट में मौजूदा हालातों के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है ताकि उन देशों में रह रहे बिहारी लोगों की सहायता की जा सके। जारी हेल्पलाइन नंबर पर खाड़ी देशों में रह रहे प्रवासी बिहारी और उनके परिवार के लोग पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले कॉल्स को विभाग की टीम 24 घंटे नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसी से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई भी करेगी।

यह भी पढ़ें       -      पथ निर्माण विभाग के सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश


Scan and join

darsh news whats app qr