darsh news

होली पर घर आने के लिए नहीं मिल रही ट्रेनों में टिकट फिर भी 'No Tension', 200 बसों में टिकट बुकिंग शुरू...

bsrtc bus

पटना: होली और ईद के त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से करीब 200 अंतर्राज्यीय बसें 23 फरवरी से 23 मार्च तक संचालित होंगी। इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग गुरुवार (5 फरवरी) से शुरू हो गई है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा ऑफलाइन विकल्प भी है, यात्री बस में चढ़ने के बाद ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। इस पहल से यात्रियों को ट्रेनों में टिकट न मिलने की समस्या से निजात मिलेगी और यात्रा आरामदायक व किफायती बनेगी।

यह भी पढ़ें      -       विधानसभा से निकलने के बाद CM पहुंचे दीघा घाट, साथ में मौजूद रही अधिकारियों की भी टीम...

 जानिए कैसे करें बुकिंग

निगम की ओर से बताया गया है कि इन बसों का परिचालन मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के रूटों पर होगा। दिल्ली के लिए सबसे अधिक 62 बसें चलाई जाएंगी, जबकि पानीपत और अंबाला (हरियाणा) के लिए 40 और रांची (झारखंड) के लिए 10 बसें निर्धारित हैं। बिहार में ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, गया सहित अन्य प्रमुख जिलों से रवाना होंगी। बसें एसी, स्लीपर और एसी-स्लीपर श्रेणी की होंगी, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। राज्य सरकार ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराये में विशेष छूट देने का फैसला लिया है, जिससे सफर और भी सस्ता हो जाएगा।

यह भी पढ़ें      -       पिछड़ा कहा जाने वाला बिहार इस मामले में बना नंबर 1, UP दूसरे स्थान पर...


Scan and join

darsh news whats app qr