पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया और अब वह बेउर जेल से बाहर आ गए हैं। बेउर जेल से निकलते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और इस दौरान नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। जेल से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह अपनी लैंड क्रूजर गाड़ी में बैठ कर पटना स्थित आवास के लिए निकले। अनंत सिंह के साथ करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा काफिला चल रहा है।

करीब चार दिन पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत के बाद सोमवार की देर शाम अनंत सिंह का रिहाई ऑर्डर बेउर जेल पहुंचा जिसके बाद वह बाहर आ गए हैं। बता दें कि अनंत सिंह की रिहाई को लेकर समर्थक सुबह से ही बेउर जेल के बाहर डटे थे और उनका इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही उनके स्वागत में अनंत सिंह के आवास पर हजारों लोगों के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई है। अनंत सिंह के आवास पर हजारों लोगों के खाने के लिए मिठाई समेत अन्य चीजें बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें     -     अनंत सिंह की पटना वापसी: तीन लाख रसगुल्ले और भव्य दावत की तैयारी

अनंत सिंह के समर्थकों ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वह दो बजे तक अपने पटना आवास पर पहुंच जायेंगे जहां समर्थकों को एक भोज दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को अनंत सिंह बड़हिया के महारानी स्थान में पूजा पाठ करने जायेंगे। इस दौरान वे रास्ते में जगह जगह पर रोडशो भी करेंगे। सोमवार को उनकी रिहाई से पहले कुछ देर के लिए लोगों को लगने लगा था कि अब शायद आज भी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे लेकिन समर्थकों ने हिम्मत नहीं हरी और 6 बजे के लगभग अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए जिसके बाद समर्थकों का जोश हाई हो गया और जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलुस की शक्ल में लोग अनंत सिंह के आवास की तरफ बढ़े। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह के काफिले का टकराव जन सुराज प्रत्याशी के काफिले के साथ हो गया था और इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई थी। झड़प के दौरान जन सुराज प्रत्याशी के एक समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी जिसके बाद उनके परिजनों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस आरोप में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिन्हें कोर्ट ने अब लंबे समय बाद चार दिन पहले जमानत दी है लेकिन उनकी रिहाई का आदेश अब तक बेउर जेल नहीं पहुंच सका है जिसकी वजह से जमानत मिलने के बाद उनकी रातें जेल में ही कट रही है। हालांकि सोमवार को भी वह बाहर आ पाएंगे या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। एक तरफ अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि देर शाम तक अनंत सिंह बाहर आ जायेंगे जबकि इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें     -     समृद्धि यात्रा में जहानाबाद पहुंचे CM नीतीश, सम्राट चौधरी ने बांधे तारीफों के पुल तो...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट