पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह करीब चार महीने बाद जेल से बाहर निकले हैं। उनके जेल से बाहर निकलने की ख़ुशी में हजारों समर्थक पहुंचे और जश्न मना रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद हजारों लोगों के जुलुस के साथ अनंत सिंह अपने आवास पर पहुंचे और अपने समर्थकों का अभिवादन किया वहीँ समर्थकों ने जम कर नारेबाजी और आतिशबाजी की। अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की ख़ुशी में उनके आवास पर सैकड़ों लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान मीडिया ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे समर्थकों के लिए है, मीडिया से हम कल बात करेंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी जमानत को न्याय की जीत बताया और कहा कि जिस वक्त दुलारचंद यादव की मौत हुई थी उस वक्त हम मौके पर मौजूद नहीं थे बल्कि वहां से चार किलोमीटर दूर थे। मुझे जबरदस्ती फंसाया गया है, जबकि मैं निर्दोष हूँ। अनंत सिंह ने कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूँ और मुझे फंसाया जा रहा है। घटना के दौरान मैं करीब 4 किलोमीटर दूर था। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को बड़हिया के महारानी स्थान जाने का भी जिक्र किया और कहा कि कल वहां जा कर माता का आशीर्वाद लेंगे।

यह भी पढ़ें    -      आखिरकर खत्म हुआ इंतजार, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह, साथ में है....

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह के काफिले का टकराव जन सुराज प्रत्याशी के काफिले के साथ हो गया था और इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई थी। झड़प के दौरान जन सुराज प्रत्याशी के एक समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी जिसके बाद उनके परिजनों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस आरोप में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिन्हें कोर्ट ने अब लंबे समय बाद चार दिन पहले जमानत दी है लेकिन उनकी रिहाई का आदेश अब तक बेउर जेल नहीं पहुंच सका है जिसकी वजह से जमानत मिलने के बाद उनकी रातें जेल में ही कट रही है। हालांकि सोमवार को भी वह बाहर आ पाएंगे या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। एक तरफ अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि देर शाम तक अनंत सिंह बाहर आ जायेंगे जबकि इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें    -       अनंत सिंह की पटना वापसी: तीन लाख रसगुल्ले और भव्य दावत की तैयारी