कटिहार: बिहार में इन दिनों लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और इसी कड़ी में कटिहार की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कटिहार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के एक इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसके विरूद्ध कई मामले दर्ज हैं जिसमें पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार अपराधी की पहचान तूफानी यादव के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें   -     हथियारबंद अपराधियों ने राजधानी में दिनदहाड़े लूटे 20 लाख, व्यवसायियों में दहशत...

मामले में कटिहार के बरारी थाना के अधिकारी ने बताया कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात इन दिनों इलाके में अवैध हथियार के साथ छुपा हुआ है जिसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरा कुख्यात ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा जिसके बाद उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार कुख्यात के विरुद्ध बरारी समेत कई थानों में हत्या, छिनतई, लूट समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें   -     घटना के वक्त मैं चार किलोमीटर दूर था, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा 'मुझे फंसाया गया...'

कटिहार से असद्दुर रहमान की रिपोर्ट