पटना: बिहार की नई सरकार में लगातार अपराधी और माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध खनन पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। बीती रात पटना के मोकामा दियारा इलाके में पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई की तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान एक जेसीबी भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कई लोग अँधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे हैं।
यह भी पढ़ें - घटना के वक्त मैं चार किलोमीटर दूर था, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा 'मुझे फंसाया गया...'
मामले को लेकर मोकामा के पचमहला थाना के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बीती मध्य रात्रि गंगा नदी के किनारे दियारा क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक जेसीबी बरामद किया साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पचमहला थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार उर्फ़ शिवम और हाथीदह थाना क्षेत्र निवासी कन्हैया उर्फ़ राजेश कुमार के रूप में की गई। फ़िलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही अवैध खनन गिरोह का भी पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - कटिहार पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी को दबोचा, कई मामलों में थी तलाश...
बाढ़, पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट




