पटना: पर्वों का समय खत्म होने के बाद अब गर्मी की छुट्टियां आने वाली है और इस दौरान भी दूसरे राज्यों में रह रहे लोग अपने गांव आना चाहते हैं। इस दौरान ट्रेनों में टिकट और सीट की समस्या देखी जाती है जिसे लेकर अब रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है। रेलवे ने यह फैसला गर्मी की छुट्टियों में घर आने वाले लोगों की सुविधा को लेकर लिया है।
यह भी पढ़ें - आखिरकर खत्म हुआ इंतजार, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह, साथ में है....
रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल को 31 मार्च से बढ़ा कर 31 मई तक तथा नई दिल्ली-बरौनी का परिचालन 1 अप्रैल से बढ़ा कर अब 01 जून तक मई तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन को 31 मार्च से बढ़ा कर 31 मई तथा और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल को 01 अप्रैल से बढ़ा कर 1 जून कर दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को पटना और हावड़ा के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन को 29 मार्च तथा दूसरी पटना हावड़ा स्पेशल ट्रेन को 12 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि होली पर्व को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली समेत अन्य शहरों से बिहार आने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई थी और अब गर्मी छुट्टी को देखते अब तीन जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें - घटना के वक्त मैं चार किलोमीटर दूर था, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा 'मुझे फंसाया गया...'
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट




