darsh news

बुलडोजर पर पत्थर भारी: अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम को हटना पड़ा पीछे फिर तो...

buldozer par patthar bhari

जहानाबाद: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद लगातार अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान अक्सर सरकारी कर्मियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में जहानाबाद में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान आक्रोशित हो कर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी हलकी चोटें आई है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया है वहीं पत्थरबाजी के आरोपियों की पहचान की जा रही है।

घटना जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार की है जहां बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश पर एक टीम अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई करने पहुंची थी। बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया और उनके ऊपर पत्थरबाजी कर दी। हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीँ अन्य कर्मी भी चोटिल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। घटना के दौरान सरकारी कर्मियों की टीम को अपनी जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा, तब जा कर लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें      -      एकलव्य केंद्रों से लेकर खेल मैदानों तक: निरीक्षण, MIS अपडेट और खेल गतिविधियों को तेज करने के निदेश

घटना को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी ने उन्हें अतिक्रमण हटाओ अभियान में मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया था। उनके नेतृत्व में स्थानीय अधिकारी और पुलिसकर्मियों के साथ वे अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे तभी लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि लोगों के हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं जबकि कई अन्य लोगों को चोटें भी आई है। इसके साथ ही एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस  बल तैनात कर दी गई है वहीं पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें      -      अब हजारों की संख्या में पैदा होंगे रोजगार, बिहार में खुलने जा रहे 25 नए...

जहानाबाद से पवन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr