पटना: होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए अंतर्राज्यीय बसें शुरू हो गई हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल 118 एसी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे लाखों यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। 

सोमवार से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी रूटों पर बसें शुरू हो गई हैं, जबकि दिल्ली और हरियाणा के लिए दोनों दिशाओं से सेवा चालू है। इन बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियां शामिल हैं और सरकार टिकट पर भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किराया काफी कम हो गया है। निगम के अनुसार, बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 त्योहारी बसें व हरियाणा के लिए 51 बसों का परिचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें    -      और वर्दीवालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगी पुलिस, राजधानी पटना में लाठीचार्ज...

प्रमुख रूट, सब्सिडी और किराया 

बिहार-दिल्ली रूट

पटना से बस गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे, गयाजी से शाम 7:30 बजे, मुजफ्फरपुर से सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:00 से 2:20 बजे के बीच रवाना होंगी।

बिहार-हरियाणा रूट:

मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 707 रुपये है, जिसपर सरकार 269 रुपये सब्सिडी दे रही है।

ऑन स्पॉट टिकट बुकिंग की भी सुविधा

टिकट बुकिंग की सुविधा निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा ऑफलाइन व ऑन-स्पॉट बुकिंग भी संभव है। बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें    -      पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी को राज्यसभा भेजेगी RJD? भाई वीरेंद्र ने किया इशारा और कहा 'ओवैसी तथा मायावती..'