Join Us On WhatsApp

इन शहरों से होली में आना है बिहार और ट्रेन में नहीं है टिकट, उठाइए बैग और चल दीजिये, सरकार ने शुरू कर दी...

Holi Special: प्रवासी बिहारियों को राहत, चार राज्यों के लिए 118 एसी बसों का परिचालन शुरू। होली और ईद पर घर वापसी होगी आसान, 23 मार्च तक चलेगी विशेष बस सेवा। होली और ईद के अवसर पर प्रवासी बिहारियों को बड़ी राहत

bus service for four states
इन शहरों से होली में आना है बिहार और ट्रेन में नहीं है टिकट, उठाइए बैग और चल दीजिये, सरकार ने शुरू क- फोटो : Darsh NEWS

पटना: होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए अंतर्राज्यीय बसें शुरू हो गई हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल 118 एसी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे लाखों यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। 

सोमवार से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी रूटों पर बसें शुरू हो गई हैं, जबकि दिल्ली और हरियाणा के लिए दोनों दिशाओं से सेवा चालू है। इन बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियां शामिल हैं और सरकार टिकट पर भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किराया काफी कम हो गया है। निगम के अनुसार, बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 त्योहारी बसें व हरियाणा के लिए 51 बसों का परिचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें    -      और वर्दीवालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगी पुलिस, राजधानी पटना में लाठीचार्ज...

प्रमुख रूट, सब्सिडी और किराया 

बिहार-दिल्ली रूट

  • दरभंगा-दिल्ली: एसी सीटर- 1,190 रुपये (वास्तविक 1,842 रुपये, सब्सिडी 652 रुपये), एसी स्लीपर - 1,796 रुपये (वास्तविक 2,754 रुपये, सब्सिडी 958 रुपये)।
  • किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर- 1,494, एसी स्लीपर- 2,255
  • गयाजी-दिल्ली: एसी सीटर - 1,158 रुपये (सब्सिडी 635 रुपये), एसी स्लीपर - 1,747 रुपये (सब्सिडी 923 रुपये)।
  • सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर- 1,183, एसी स्लीपर- 1,785 
  • शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर- 1,170, एसी स्लीपर- 1,766
  • सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर- 1,345, एसी स्लीपर- 2,030
  • सिवान-दिल्ली: एसी सीटर- 1,007, एसी स्लीपर- 1,520
  • मुजफ्फरपुर-दिल्ली: एसी सीटर - 1,121 रुपये, एसी स्लीपर - 1,692 रुपये।
  • पटना-दिल्ली: एसी सीटर - 1,254 रुपये (सब्सिडी 619 रुपये); एसी स्लीपर - 1,893 रुपये (सब्सिडी 919 रुपये)।

पटना से बस गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे, गयाजी से शाम 7:30 बजे, मुजफ्फरपुर से सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:00 से 2:20 बजे के बीच रवाना होंगी।

बिहार-हरियाणा रूट:

  • पूर्णिया-गुरुग्राम: एसी सीटर - 1,400 रुपये, एसी स्लीपर- 2,112 रुपये।
  • पटना-अंबाला: एसी सीटर - 1,334 रुपये, एसी स्लीपर - 2,013 रुपये।
  • पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर - 1,093 रुपये, एसी स्लीपर - 1,649 रुपये।
  • गयाजी-अंबाला: एसी सीटर - 1,294 रुपये, एसी स्लीपर - 1,953 रुपये।
  • गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1,207, एसी स्लीपर- 1,822
  • अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1,356, एसी स्लीपर- 2,046
  • मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर- 1,434
  • मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1,223, एसी स्लीपर- 1,845
  • लऊखा-अंबाला: एसी सीटर- 1,207, एसी स्लीपर- 2,109

मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 707 रुपये है, जिसपर सरकार 269 रुपये सब्सिडी दे रही है।

ऑन स्पॉट टिकट बुकिंग की भी सुविधा

टिकट बुकिंग की सुविधा निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा ऑफलाइन व ऑन-स्पॉट बुकिंग भी संभव है। बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें    -      पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी को राज्यसभा भेजेगी RJD? भाई वीरेंद्र ने किया इशारा और कहा 'ओवैसी तथा मायावती..'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp