बक्सर: बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों ने मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची थी और एक विदेशी ख़ुफ़िया एजेंसी से संपर्क भी किया था। बक्सर पुलिस के अनुसार ख़ुफ़िया इनपुट से मिली जानकारी के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि जांच में यह सामने आई है कि बक्सर के सिमरी के आशा पडरी निवासी अमन तिवारी अपने दो साथियों के साथ मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहा था। इसके लिए उसने अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी CIA से संपर्क भी किया था और ईमेल भेज कर अपना प्रस्ताव रखा था। इसके लिए तीनों ने CIA से भारी रकम की मांग की थी साथ ही इस काम को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय भी माँगा था।

यह भी पढ़ें     -  कम्पटीशन की तैयारी करते समय की दोस्ती और खड़ा कर लिया साइबर क्राइम का साम्राज्य, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

बताया जा रहा है कि विदेशी एजेंसी से जुड़े इस इनपुट के आधार पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और अधिकारी सतर्क हो गए। बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि ख़ुफ़िया जांच एजेंसी के इनपुट पर मुख्य आरोपी अमन तिवारी के घर छापेमारी कर गिफ्तार किया गया। इस दौरान उसके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किया गया है। पुलिस बरामद सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

तीनो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि इन लोगों ने कहाँ कहाँ संपर्क किया था और इनकी मुख्य योजना क्या थी। फ़िलहाल पुलिस तीनो से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश के तार किसी विदेशी ताकत या आतंकी संगठन से भी या या नहीं। फ़िलहाल तीनो से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है साथ ही अन्य तरीके से भी छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें     -  अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक और इंजीनियर SVU के निशाने पर, पिछले वर्ष ED ने जब्त किये थे 1 करोड़ रूपये