पटना: राजधानी पटना की पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और नशा बंदी के साथ ही साइबर अपराध पर भी शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना की पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। साथ ही उनके ठगी करने के तरीका का भी पता चला है। बताया जा रहा है कि शातिर ठग लोगों को विभिन्न तरह के एप के माध्यम से साइबर ठगी करते थे। साथ ही ये लोग प्लेबॉय का काम करने के नाम पर भी ठगी करते थे। साइबर अपराधियों ने बिहार समेत कई अन्य राज्यों के लोगों से भी ठगी कर चुके हैं। सभी तरह की ठगी के लिए शातिर हमेशा मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करते थे। 

मामले को लेकर साइबर थाना डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि लगातार साइबर ठगी की शिकायतें मिल रही थी जिसके छानबीन की गई और राज्दाह्नी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट में एक अपार्टमेंट के कमरे से तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी शातिर नवादा के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि ये लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरल समेत 9 राज्यों के लोगों के साथ ठगी की है। इनके ऊपर अन्य राज्यों में भी करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग विभिन्न मोबाइल एप के माध्यम से लोन दिलाने का झांसा देते थे और प्रोसेसिंग फी के नाम पर भी रूपये की ठगी करते थे।

यह भी पढ़ें     -   जो अपनी सीट न बचा पाए वह पश्चिम बंगाल को क्या बचाएंगी, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के सैलरी नहीं मिलने वाले बयान पर भी ली चुटकी

पूछताछ में शातिरों ने बताया कि ये लोग एक फाइनेंस कंपनी के नाम से बने एपीके से लोगों से लोन के लिए अप्लाई करवाते थे और फिर उनसे प्रोसेसिंग फी के नाम पर रूपये मंगवाते थे और उसके बाद फर्जी सैंक्शन लेटर बना कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर देते थे। इसके साथ ही ये लोग एपीके फाइल डाउनलोड करवा कर लोगों को उसमें कुछ छोटा अमाउंट डालने के लिए कहते थे और इस माध्यम से ये लोग मोबाइल का रिमोट एक्सेस ले लेते थे और फर्जी UPI के माध्यम से खाता खाली कर देते थे। इसके साथ ही ये लोग लोगों को प्लेबॉय का जॉब या काम दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे। इसके लिए ये लोग प्लेबॉय एप का उपयोग करते थे।

साइबर डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के विरुद्ध बिहार के विभिन्न जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों में ठगी मामले दर्ज हैं और इन लोगों ने कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की थी। उन्होंने बताया कि ये तीनो लोग नवादा के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। इनके पास से पुलिस ने 11 मोबिलेल और 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार शातिरों में से एक इंटर पास है जबकि दो अन्य ग्रेजुएट है। इन लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पटना में सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान इनका एक गिरोह बना और और अब तक करोड़ों रूपये की ठगी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें     -    नीतीश के दिल्ली जाते ही निशांत ने बुला लिया विधायकों को, सीएम आवास में की बैठक

YouTube Video