राज्यसभा चुनाव को लेकर चिराग ने भी बुलाई विधायकों की बैठक, कहा 'रणनीति...'
पटना: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो रही है। एक तरफ महागठबंधन के मुख्य घटक दल राजद के सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई है तो दूसरी तरफ लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपनी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद ही बताया कि हमारी पार्टी के 19 विधायक हैं और वे काफी महत्वपूर्ण हैं ऐसे में हम बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बैठक मुख्य रूप से बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अनुभवों की चर्चा के लिए बुलाई गई है। हमारी पार्टी के अधिकांश विधायक ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार सदन में अपनी बात रखी है। बैठक में उन विधायकों के अनुभव को साझा किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में राजनीतिक रणनीतियां बनाने की जरूरत है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में हमारे 19 विधायकों की अहम भूमिका है। गठबंधन के अंदर तमाम बातचीत हो रही है, विधायकों के साथ भी उन बातों को साझा किया जायेगा और फिर रणनीति तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें - पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने विपक्ष को धोया, SIR को लेकर चुनाव आयोग को भी.., तेजस्वी-ममता को तो...
बता दें कि बिहार में लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेज सकते हैं लेकिन बीते दिनों उन्होंने खुद ही इस सवाल पर साफ कर दिया था कि उनकी मां राजनीति से दूर रहती हैं और वह राज्यसभा नहीं जाएँगी। बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है जिसमें तीन सीटें NDA की और दो महागठबंधन की है। इन सीटों पर मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार चार पर NDA का दावा है जबकि एक सीट पर महागठबंधन और NDA दोनों ही गठबंधन अपनी जुगाड़ लगाने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें - भोजपुरी के सम्मान में मंच से नीचे आये मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति, 105 वर्षीय लोकगायक को...