darsh news

गया की पूर्व जिप अध्यक्ष सह चिराग पासवान की पार्टी की नेत्री अपने पति क़े साथ गिरफ्तार.

Chirag Paswan's party's woman leader and former president of

Gaya - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास ) पार्टी के महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शोभा सिन्हा एवं उनके पति को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके गिरफ्तारी रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी स्थित उनके आवास से की गई है। 


इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि लोजपा (रा0) पार्टी के महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व  जिला परिषद अध्यक्ष शोभा सिन्हा और उनके पति रामप्रवेश पासवान के खिलाफ पाई बीघा थाना में कांड संख्या 44/23 के तहत मामला दर्ज था। पाई बीघा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान एपी कॉलोनी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के नाम पर गया में एचपी गैस की एजेंसी संचालित है। इसी एजेंसी में पार्टनर बनाने के नाम पर प्रोपराइटर शोभा सिन्हा एवं उनके पति रामप्रवेश पासवान ने 30 लाख रुपए लिए थे। इसके एवज में उन्होंने एकरारनामा भी बनाया था। कुछ दिनों के बाद जब गैस एजेंसी का हिसाब करने के लिए उनसे कहा गया, तो वह टाल-मटोल करने लगे और जब पीड़ित ने उनसे अपना पैसा वापस मांगा तो उनके द्वारा चेक दे दिया गया था, जो बैंक में जमा करने के बाद बाउंस हो गया। इसी मामले में पुलिस को तलाश थी.

 गया से मनीष की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr