बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आने वाला है करीब दो दशकों तक राज्य की सत्ता सँभालने वाले नीतीश कुमार मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद है। patna स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही हलचल तेज है JDU और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आना जाना लगातार जारी है। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाक़ात की। वहीँ डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे।
इस बीच नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ अंबेडकर समारोह में शामिल होने पहुंचे, जहां दोनों एक ही गाड़ी में साथ बैठे नजर आए। हाईकोर्ट परिसर में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हुए, जिसे आज की राजनीतिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन! नीतीश देंगे इस्तीफा, आज शाम NDA करेगा नए CM का एलान
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक के बाद जदयू और भाजपा विधायक दल की अलग-अलग बैठकें होंगी। दोपहर करीब 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके तुरंत बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan करेंगे, जिन्हें भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें : वर्दी के पीछे ‘काला सच’? नगर थानाध्यक्ष के 5 ठिकानों पर रेड
इधर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santhosh के पटना पहुंचने के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री मंगल पांडे सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस पूरे घटनाक्रम पर राजद की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। राजद नेता Bhai Virendra ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे कमजोर करने की रणनीति अपनाती रही है और जदयू के साथ भी वही हो रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मुख्यमंत्री का चयन एनडीए का आंतरिक मामला है। अब सबकी नजरें शाम की बैठक पर टिकी हैं, जहां बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठेगा।




