बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद पटना जिले के मनेर शरीफ में जश्न का माहौल चरम पर है। सूफी संतों की पावन धरती मनेर में लोगों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और भाजपा कार्यकर्त्ता इस एतिहासिक मौके को खास बनाने में जुट गए हैं। इस ख़ुशी को यादगार बनाने के लिए मनेर के प्रसिद्ध लड्डू बड़े पैमाने पर तैयार किये जा रहे हैं। स्थानीय हलवाईयों को कई क्विंटल लड्डू बनाने का ऑर्डर दिया गया है, जिन्हें शाम तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही ये लड्डू कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच भी बांटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CM बनते ही सम्राट ने दोहराई विकास की प्रतिबद्धता, कहा 'मोदी-नीतीश मॉडल के मिश्रण से चलेगी सरकार'
कार्यकर्ताओं का कहना है कि मनेर शरीफ सिर्फ एक नगर नहीं, बल्कि सूफी परंपरा और आस्था का केंद्र है। यहां के प्रसिद्ध मखदूम साहब की धरती पर किसी बड़े अवसर पर मिठाई बांटने की परंपरा रही है, और सीएम पद की शपथ इस परंपरा को और भी खास बना रही है। मनेर का लड्डू अपनी खास स्वाद और गुणवत्ता के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यही वजह है कि इस मौके पर इसी मिठाई को जश्न का प्रतीक बनाया गया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना है कि पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।
यह भी पढ़ें : 'Elected CM को हटा कर Selected मुख्यमंत्री बनने पर बधाई', तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सम्राट को दी शुभकामनायें
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जश्न सिर्फ मनेर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी खुशी के रूप में लड्डू बांटे जाएंगे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर समर्थकों में गर्व और उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है।