darsh news

CM नीतीश के काफिले में जल्द ही शामिल होगी ये लग्जरी कार, खरीद प्रक्रिया हो गई है शुरू...

cm nitish car

पटना: नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नई योजनाओं को लेकर काफी सजग दिखाई दे रहे हैं। वे अक्सर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर निकल रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद के लिए बहुत ज्यादा आकांक्षी तो नहीं हैं लेकिन अब उनके काफिले में चार लग्जरी गाड़ियां शामिल होने जा रही है। ढाई करोड़ रूपये मूल्य की चार गाड़ियां खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो जल्द ही उनके काफिले में शमिल हो जायेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में ढाई करोड़ रूपये कीमत की 4 रेंज रोवर कार बहुत जल्द ही शामिल किया जायेगा, जिसके खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है । बता दें कि सीएम नीतीश पटना में हुंडई आयोनिक कार से घूमते हैं जबकि पटना से बाहर जाने के दौरान वे टाटा सफारी से चलते हैं। हालांकि उनकी वह कार भी बुलेट प्रूफ है लेकिन कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश की सुरक्षा को और भी मजबूत करने के उद्देश्य से चार रेंज रोवर खरीदा जा रहा है।

यह भी पढ़ें     -     SSP ने एक बार फिर कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर, दीदारगंज थानाध्यक्ष को...

अधिकारियों की मानें तो रेंज रोवर दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों में शामिल है। बुलेट प्रूफ बॉडी होने के साथ ही इसमें कई अडवांस फीचर होते हैं जिसकी वजह से इसे देश के कई बड़े नेता इसे इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार म,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही नई गाड़ी में सफर करते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें     -     ...तो रद्द हो जायेगा विधानसभा चुनाव? कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई...


Scan and join

darsh news whats app qr