darsh news

'लिट्टी विद मांझी' कार्यक्रम में पहुंचे CM नीतीश, पिता पुत्र ने दिल से किया स्वागत...

cm pahunche litti with manjhi me

पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने शनिवार को 'लिट्टी विद मांझी' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कई राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और बिहार का लजीज व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री मांझी के लिट्टी चोखा पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब मांझी के आवास पर पहुंचे तो बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने मांझी के साथ हंस कर मुलाकात की और एक दूसरे का हाल चाल भी जाना और बैठ कर बातें की। थोड़ी देर वहां रुकने और लिट्टी का आनंद लेने के बाद सीएम नीतीश वहां से अपने आवास के लिए रवाना हो गए। मांझी के लिट्टी विद मांझी कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे। इसके साथ ही बिहार के कई अन्य नेता भी वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें     -        बातों ही बातों में अब भाई वीरेंद्र ने भी तेजस्वी पर उठा दिया सवाल, कहा 'ऐसे में किसी भी पार्टी का...'

बता दें कि इससे पहले दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि मकर संक्रांति के अवसर पर सभी पार्टियां दही चूड़ा के भोज का आयोजन करती है जबकि हम हर वर्ष लिट्टी चोखा का भोज करते हैं। लिट्टी हमारे बिहार का एक मुख्य भोजन है और हम इसे भी संस्कृतियों में जिन्दा रखना चाहते हैं इसलिए हर वर्ष लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन करते हैं। मांझी ने कहा कि इस अवसर पर हम सभी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं को आने का  निमंत्रण देते हैं ताकि सब लोग आयें और मिल जुल कर भाईचारे के माहौल में कुछ समय बिताएं।

यह भी पढ़ें     -        चुनाव बाद तेजस्वी ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया कैसे हारी पार्टी, सत्ता पक्ष के साथ ही मीडिया पर भी बोला हमला...


Scan and join

darsh news whats app qr