पटना: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाली 50 से अधिक शोभायात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी, निशांत कुमार समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुए।
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में लगी है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जय श्री राम से गूंज रहा राजधानी...
डाकबंगला चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये 52 से अधिक शोभायात्राओं का स्वागत और सम्मान किया गया। शोभायात्राओं में तरह तरह के आकर्षक झांकियां भी बनाई गई थी जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भाग लिया। लोग रामनवमी के धुन में खोये हुए थे तभी अचानक से जोरदार आंधी और तूफान शुरू हो गया। इस दौरान तेज बारिश भी हुई जबकि लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान अचानक कार्यक्रम को लेकर बनाई गई इलेक्ट्रॉनिक गेट गिर गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहां देश भर से दिग्गज हस्तियाँ और कलाकार पहुंचे थे वहीं कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में आमलोग भी पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान अचानक लोग जहां तहां छिपने की जगह खोजने लगे साथ ही अपने घरों की तरफ भागने लगे। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान गेट गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ वहीं कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में जुटी है भारी भीड़, दर्शन की अवधि बढाई गई, 12 बजे सूर्यदेव करेंगे तिलक...