देवघर पहुंचे मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी, वैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना...
देवघर: देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अदानी रविवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा वैद्यनाथ धाम परिसर में पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की। वैद्यनाथ धाम के पुजारियों ने विधि विधान से जलाभिषेक संपन्न करवाया। गौतम अदानी के दौरे के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मन मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे मन की शांति प्राप्त करने के लिए यहां आया हूँ।
यह भी पढ़ें - डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की घोषणा और सप्ताह के अंदर कार्रवाई शुरू, अब बिना लाइसेंस वाले...
गौतम अदानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत दिन से इच्छा थी कि बाबाधाम में आ कर दर्शन करूँ। आज बाबा वैद्यनाथ के चरणों में माथा टेक कर मन की शांति प्राप्त करने के लिए मैं यहां आया हूँ। बाबा से मेरी प्रार्थना रहेगी कि झारखंड के साथ ही पूरे देश को सुख शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद दे। देवघर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान
यह भी पढ़ें - तेज रफ्तार जेसीबी का कहर! बाइक सवार दोस्त की मौत, दूसरा जिंदगी से जंग में