बोकारो: शुक्रवार को बिहार समेत कई राज्यों में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बिहार की राजधानी पटना और झारखंड समेत अन्य कई राज्यों में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान झारखंड के बोकारों में बड़ा हादसा हो गया। बोकारों के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम महावीरी झंडा खड़ा करने के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया जिसमें 7 लोग झुलस गए। घटना में सात लोग झुलस गए जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि खेतको शिव मंदिर में रामनवमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इसी दौरान महावीरी झंडा खड़ा करने के दौरान यह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिसमें 7 लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान सुरेन्द्र सिंह, गुलाबचंद दास, मिथुन ठाकुर, अनिल रविदास, मदन कुमार नायक, शुभम रविदास और रूद्र रविदास के रूप में की गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया। बताया जा रहा है कि सभी के हाथ, पैर और कंधे झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें   -   रामनवमी के अवसर पर डाकबंगला चौराहा पर भव्य कार्यक्रम, तेज आंधी तूफान में गिरा गेट फिर तो...

ग्रामीणों ने बताया कि पुराने समय से चल रहे परंपरा के अनुसार रामनवमी जुलुस खेतको शिव मंदिर स्थित अखाड़ा पहुंचा था। इसी दौरान एक अखाड़ा द्वारा महावीरी झंडा खड़ा करने के बाद जब रविदास टोला का झंडा खड़ा किया जा रहा था तभी वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, एसडीएम मुकेश मछुआ और एसडीपीओ बीएन सिंह अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना।

यह भी पढ़ें   -   शनिवार को भी राजधानी में बिगड़ा रहेगा मौसम, पढ़ें अन्य जिलों में कैसा रहेगा आज का हाल...