पटना: शुक्रवार की देर रात बिहार के विभिन्न जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। तेज आंधी और बारिश ने इस दौरान पूरे राज्य में कहर मचाया। इस आंधी और बारिश की वजह से एक घर गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग जख्मी हो गए जिनमे 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पटना के अथमलगोला प्रखंड का है जहां बीती रात तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान का एक हिस्सा गिर गया जिसमें 7 लोग जख्मी हो गए।
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप की हो गई घर वापसी? तेजस्वी के बेटे के साथ खेलते हुए वीडियो किया शेयर...
अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर गांव में तेज आंधी के दौरान जितेंद्र यादव उर्फ़ भालो यादव के मकान के दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए जिनकी पहचान 7 वर्षीया चांदनी कुमारी, 8 वर्षीया प्रशांत कुमार और 60 वर्षीया रेणु देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहां से वृद्धा को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में उनका पैर टूट गया है। फ़िलहाल घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें - ...तो बदल जायेगा दिल्ली का नाम? विधानसभा में विधायक ने प्रस्ताव रख कहा 'यह हमारी सांस्कृतिक पहचान..'
बाढ़, पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट




