नई दिल्ली: केंद्र और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम भी बदलने की मांग उठने लगी है। शुक्रवार को इस मामले में दिल्ली विधानसभा में नाम बदलने की मांग उठी है। इस संबंध में विधायक पूनम शर्मा ने विधानसभा में प्रस्ताव रख कर दिल्ली का नाम बदलने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने दूसरे शहरों के नाम बदलने का उदहारण भी दिया।
विधायक पूनम शर्मा ने विधानसभा में दिल्ली का नाम बदल कर इन्द्रप्रस्थ रखने की मांग की। इस दौरान उन्होंने इलाहबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने का भी उदहारण दिया और कहा कि इन्द्रप्रस्थ नाम हमें औपनिवेशिक मानसिकता से आजाद करता है और हमारे स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। उन्होंने दिल्ली की प्राचीन पहचान वापस दिलाने की मांग की तथा कहा कि जितनी जल्दी हो सके सरकार दिल्ली का नाम बदल कर इन्द्रप्रस्थ करे।
यह भी पढ़ें - शनिवार को भी राजधानी में बिगड़ा रहेगा मौसम, पढ़ें अन्य जिलों में कैसा रहेगा आज का हाल...
उन्होंने कहा कि दिल्ली का गौरवशाली इतिहास आज भी जिंदा है जो महाभारत काल से जुड़ा है। कई विदेश आक्रांता आये और उन्होंने हमारा इतिहास मिटाने की कोशिश भी की लेकिन इन्द्रप्रस्थ आज भी लोगों के जेहन में है। इस नाम को अपनाने से दिल्ली को विश्व में भव्य और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान भी मिलेगी। पुराने किलों से मिले पुरातात्विक अवशेष और शहर के कोने में बिखरी हुई विरासत भी इस बात की गवाही है कि यह वही धरती है जहां धर्मराज ने धर्म की स्थापना की थी। दिल्ली शब्द बहुत बाद में आया लेकिन इन्द्रप्रस्थ हमारी पहचान की नींव है।
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर डाकबंगला चौराहा पर भव्य कार्यक्रम, तेज आंधी तूफान में गिरा गेट फिर तो...




