पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार नई रणनीतियां अपना रही है और कार्रवाई भी कर रही है। इस संबंध में बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों के एसपी को सख्त निर्देश दिया है और कहा कि भ्रष्ट और मनमानी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। डीजीपी ने कहा कि इन दिनों बिहार के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। अब तक ऐसे मामलों में निलंबन की कार्रवाई की जाती थी लेकिन अब दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध डिमोशन करने पर जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - चौथी बार पूछताछ के लिए CBI की टीम पहुंची जहानाबाद, NEET छात्रा के परिजनों ने नहीं की बात...
डीजीपी ने कहा कि मनमानी करने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी जा रही है कि अपनी कार्यशैली में सुधार लायें अन्यथा अब आपके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने जनता दरबार और पुलिस मुख्यालय की जनसुनवाई में थानास्तर की कई गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। इनमें इंस्पेक्टर, दारोगा और अन्य कर्मियों पर मनमानी, रिश्वतखोरी और बालू तथा शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ के आरोप हैं। डीजीपी ने सभी एसपी को सख्त निर्देश दिया कि अपने जिले के थानों की कार्यप्रणाली पर विशेष नजर रखें और ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। इसके साथ ही जिन पूलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है उसका जल्द से निपटारा किया जाये।
यह भी पढ़ें - एक ही जगह दिखेगा पूरा बिहार! बिहार दिवस पर की जा रही खास तैयारी...