पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों कारोबारी के घर में घुस कर गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हथियार भी बरामद किया जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी सेन्ट्रल दीक्षा ने बताया कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी अपार्टमेंट में कारोबारी दिलीप कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि जख्मिम कारोबारी ने अज्ञात के विरुद्ध जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद SIT गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई। कार्रवाई और छानबीन के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी शिवम चौधरी और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, चार मैगजीन और 22 कारतूस के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक डीवीआर भी बरामद किया है जिसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - राजधानी में नहीं रुक रहा नशा का कारोबार, पटना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां की बरामद
सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि इस घटना में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने मुख्य साजिशकर्ता के निर्देश पर घटना को अंजाम देने में मदद करेंगे साथ ही साक्ष्य छुपाने में भी इनलोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। फ़िलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका है लेकिन प्राथमिक जांच के अनुसार घटना का कारण व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवाद माना जा रहा है। घटना का मुख्य साजिशकर्ता अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पटना सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक दरभंगा और दूसरा औरंगाबाद का है जबकि घटना में अभी तक सुपारी दिए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। घटना में अब तक कुल 6 लोगों की संलिप्तता सामने आई है लेकिन फ़िलहाल जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले से पर्दा हट पायेगा लेकिन फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - बापू टॉवर देख मंत्रमुग्ध हुए जावेद अख्तर, कहा 'पूरी दुनिया घूम लिया लेकिन नहीं देखा ऐसा'
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट