darsh news

मंत्री दिलीप जायसवाल का सख़्त निर्देश: “अब मजदूरों का पैसा रोका, तो भुगतान के साथ भरना होगा ब्याज”

dilip jaiswal"s stict instruction

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार अब तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और राज्य का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में हो रहे विकास की चर्चा अब दूसरे राज्यों में भी हो रही है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जी राम जी योजना बिहार के लोगों के लिए रोजगार की गारंटी बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत मजदूरों को काम के साथ-साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए  एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक के जरिए निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो सके।

यह भी पढ़ें: समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे CM नीतीश, दी 138 करोड़ रूपये की सौगात...

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी कारणवश मजदूरों का भुगतान 15 दिनों के भीतर नहीं किया जाता है, तो उन्हें उसका ब्याज भी दिया जाएगा। इससे मजदूरों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे और उन्हें समय पर मेहनताना मिलेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर श्रमिक को उसका हक मिले। 

यह भी पढ़ें: देश के अब तक के विमान हादसे जब बड़ी हस्तियों ने गंवाई जान, पढ़ें कब क्या हुआ था...

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्णिया में हाल ही में हुए हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अंत में मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और आने वाले समय में राज्य और तेजी से आगे बढ़ेगा।


Scan and join

darsh news whats app qr