Join Us On WhatsApp

देश के अब तक के विमान हादसे जब बड़ी हस्तियों ने गंवाई जान, पढ़ें कब क्या हुआ था...

बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोड़ दिया. हालांकि यह कोई पहली विमान दुर्घटना नहीं है, इससे पहले भी देश के कई दिग्गज हस्तियों ने अपनी जान गंवाई है...

flight accident
देश के अब तक के विमान हादसे जब बड़ी हस्तियों ने गंवाई जान, पढ़ें कब क्या हुआ था...- फोटो : Darsh News

बुधवार का दिन देश की राजनीति और महाराष्ट्र के लिए काले दिनों में गिना जायेगा। बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें उप मुख्यमंत्री समेत 6 लोगों की मौत हो गई। घटना ने पूरे देश खास कर राजनीतिक जगत को झकझोर दिया। घटना के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य दिग्गज नेताओं ने शोक प्रकट किया। दरअसल महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एक जनसभा में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे जहां लैंडिंग के वक्त उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें 6 6 लोगों की जान चली गई। हालांकि देश में यह कोई पहला विमान दुर्घटना नहीं है जिसमें राजनीतिक या अन्य बड़ी हस्ती का निधन हुआ है। इससे पहले भी देश में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिसमें दिग्गज हस्ती का निधन हुआ और घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

1966 में होमी जहाँगीर भाभा

आजाद भारत में पहला विमान हादसा वर्ष 1966 में हुआ था जिसमें भारत के परमाणु वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा की मृत्यु हो गई थी। 24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें अग्रणी वैज्ञानिक की दुखद मौत हो गई थी। बताया जाता है कि जेनेवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ गलत संचार की वजह से विमान स्विस आल्प्स पहाड़ के मोंट ब्लांक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़ें      -       महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

1980 में संजय गांधी

वर्ष 1980 में 23 जून का दिन भारत कभी नहीं भूलेगा जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का भी एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। वे दिल्ली फ्लाइंग क्लब के विमान में हवाई करतब कर रहे थे तभी उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था और संजय गांधी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

2001 में माधवराव सिंधिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागर विमानन मंत्री माधवराव की सिंधिया की मृत्यु भी एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। 30 सितंबर 2001 को सिंधिया विमान से कानपूर में एक सभा में जा रहे थे इसी दौरान उनका विमान खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी।

2002 में जी एम सी बालयोगी

वर्ष 2002  के 3 मार्च को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं तेलुगु देशम पार्टी के नेता जी एम सी बालयोगी की मृत्यु एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी। उस दिन पश्चिम गोदावरी जिले के भीमवरम से आने के दौरान आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कैकलूरू के पास एक तालाब में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। 

यह भी पढ़ें      -       फिर दिखा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का रौद्र रूप, मंच से ही कर दिया CO को सस्पेंड...

2004 में सिप्रियन सांगा

मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री सिप्रियन सांगा का निधन 22सितंबर 2004 को गुवाहाटी से शिलोंग जाने के दौरान पवनहंस हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से हो गया था। उस विमान में उनके साथ 9 अन्य लोग भी सवार थे जिनकी मौत हो गई थी। उनके हेलिकॉप्टर का दुर्घटना राजधानी से महज 20 किलोमीटर दूर बारापानी झील के समीप हो गया था।

2005 में ओपी जिंदल और सुरेन्द्र सिंह

वर्ष 2005 में दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के दौरान उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह की मृत्यु हो हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी। इस यात्रा के दौरान उनका हेलिकॉप्टर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटना का शिकार हो गया था।

2009 में वाई एस रेड्डी

2 सितंबर 2009 को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस रेड्डी (YSR) का हेलिकॉप्टर बेल 430 खराब मौसम के कारण नल्लमाला जंगल में दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमे उनकी मृत्यु हो गई थी। 

यह भी पढ़ें      -       UGC बिल बना बवाल की वजह, पटना में छात्रों ने बताया ‘काला कानून’

2011 में दोरजी खांडू

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू समेत चार लोगों की मृत्यु 30 अप्रैल 2011 को तवांग से ईटानगर जाने के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण हो गई थी।

2021 में CDS विपिन रावत

भारत के पहले CDS जनरल विपिन रावत का निधन भी एक विमान दुर्घटना के कारण हो गया था। वे 8 दिसम्बर को 2021 को सुलुर से वेलिंगटन जा रहे थे तभी तमिलनाडु के कुनूर के पास उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

2025 में विजय रूपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन भी एक विमान दुर्घटना में वर्ष 2025 में हो गया था। वे अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान में सवार थे जब वह उड़ान भरने के कुछ मिनट के बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस विमान में 242 यात्रियों के साथ क्रू मेंबर सवार थे जिसमें एक व्यक्ति को छोड़ कर अन्य सभी की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें      -       शिबू सोरेन को मिला पद्म विभूषण तो गदगद हैं बेटे हेमंत, केंद्र सरकार पर बरसे पूर्णिया सांसद


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp