महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया। उनके साथ विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसा उस समय हुआ जब निजी कंपनी का एक चार्टर्ड विमान बारामती में लैंडिंग कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। जैसे ही विमान बारामती के पास लैंड करने वाला था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होते ही विमान में आग लग गई और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जल गया।
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामला: 25 लोगों का DNA, 11 दिन की ट्रैकिंग…इस केस में खुलने वाला है अब सच !!
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा *तकनीकी खराबी* के कारण हुआ या फिर विमान को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमानन विभाग और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी !!
अजित पवार के निधन की खबर से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने गहरा दुख जताया है। राज्य सरकार की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है। यह हादसा न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।