Join Us On WhatsApp

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी !!

आज ( 28 जनवरी ) का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी के साथ।

Dainik rashifal
आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी !!- फोटो : Darsh News

मेष राशि

आज आप ऊर्जा और सक्रियता से भरे रहेंगे। कामकाज में तेजी आएगी और पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा। छात्रों का ध्यान भटकने की बजाय पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान बातचीत से निकल सकता है। हालांकि आसपास के लोगों की सोच को समझना जरूरी है, वरना गलतफहमी हो सकती है। काम के क्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर मौसम से बचाव करें और पानी ज्यादा पिएं।

भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 5


वृष राशि

आज कोई नया संपर्क बन सकता है जो भविष्य में लाभ देगा। आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। खासकर महिलाओं के लिए दिन उपलब्धियों वाला है। दूसरों की सलाह से ज्यादा खुद पर भरोसा रखें। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है। सेहत में ब्लड प्रेशर और शुगर वालों को सतर्क रहना होगा।

भाग्यशाली रंग: केसरिया | भाग्यशाली अंक: 5


मिथुन राशि

दिनचर्या सही रहने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक और सकारात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभ देगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। सेहत में सर्दी-खांसी से बचाव करें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी | भाग्यशाली अंक: 6


कर्क राशि

आज किसी जरूरी काम से यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन खुश करेगी। मित्रों की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में अभी रुकना बेहतर है। कारोबार में थोड़ी सुस्ती रह सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। योग और नियमित दिनचर्या जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी | भाग्यशाली अंक: 2


सिंह राशि

रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। शांत दिमाग से काम लें, जल्दबाजी न करें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभ देगी। बड़े फैसलों में सलाह जरूर लें। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वायरल या सर्दी-जुकाम से सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज | भाग्यशाली अंक: 1


कन्या राशि

आज काम में एकाग्रता बनी रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। संपत्ति से जुड़ी समस्या अभी बनी रह सकती है, विवाद से बचें। व्यवसाय में मार्गदर्शन से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में कमजोरी और थकान रह सकती है।

भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4


तुला राशि

घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम अपनी क्षमता अनुसार पूरा कर पाएंगे। पड़ोसियों से विवाद न करें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन प्रभावशाली व्यक्ति मदद करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। थकान से बचने के लिए आराम जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 9


वृश्चिक राश

दिन की शुरुआत सुकून से होगी। निवेश या नया काम सोच-समझकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। दिनचर्या सही रखने से सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज | भाग्यशाली अंक: 3


धनु राशि

स्वास्थ्य में सुधार से ऊर्जा महसूस करेंगे। रुकी हुई आमदनी शुरू हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में रोमांस बना रहेगा। मौसम के अनुसार खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 5


मकर राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। सेहत में गैस और जोड़ों के दर्द से बचाव करें।

भाग्यशाली रंग: जामुनी | भाग्यशाली अंक: 7


कुंभ राशि

आज उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। धर्म और अध्यात्म से मन शांत रहेगा। फैसले जल्दबाजी में न लें। टीमवर्क से काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी | भाग्यशाली अंक:  4


मीन राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन में संवाद जरूरी है। सकारात्मक सोच से सेहत अच्छी बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp