darsh news

शिक्षा विभाग का डाटा हो रहा लीक? दर्जनों शिक्षकों को आया कॉल और कहा 'आप...'

e-shiksha kosh ka data leak

मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षा विभाग लगातार पेपरलेस विभाग बनने की दिशा में काम कर रहा है लेकिन विभाग का डिजिटलीकरण शिक्षकों के लिए परशानी का सबब बनता हुआ दिख रहा है। दरअसल मुजफ्फरपुर में दर्जनों शिक्षकों को फर्जी कॉल आ रहे हैं और उनके ऊपर FIR दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं महिला शिक्षिकाओं को भी कॉल और व्हाट्सएप पर मैसेज आ रहा है। शिक्षकों को पटना में आ कर मिलने के लिए भी कहा जा रहा है

शिक्षकों को कॉल करने वाले शातिर अपने आप को साइबर थाना का सब इंस्पेक्टर आकाश बताते हुए कॉल करता है और उन्हें तरह तरह की धमकी भी देता है। वह शिक्षकों को कॉल करने के बाद सबसे पहले उनके स्कूल का नाम लेकर पूछता है फिर यह भी कहता है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेटेड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी कौन उपयोग करता है पूछने के बाद कहता है कि आपके मोबाइल में आपत्तिजनक चीजें देखी जा रही है। आप पटना के सेक्टर 132 स्थित साइबर थाना में आ कर मिलिए या फिर आपके विरुद्ध FIR दर्ज कर ली जाएगी। कॉल करने वाला शातिर शिक्षकों को यह भी बताता है कि उसने ई-शिक्षा कोष पोर्टल से उनका नंबर लिया है

यह भी पढ़ें     -   देश के अब तक के विमान हादसे जब बड़ी हस्तियों ने गंवाई जान, पढ़ें कब क्या हुआ था...

जानकारी मिल रही है कि मुजफ्फरपुर के एक दो या 5-10 नहीं बल्कि अब तक करीब 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस तरह का फर्जी कॉल आ चुका है। पिछले तीन दिनों में 60 शिक्षकों को इस तरह का कॉल चुका है। कई शिक्षकों ने इस कॉल को रिकॉर्ड भी किया है। अब शिक्षक ने वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए ई-शिक्षा कोष पोर्टल से डाटा लीक होने की आशंका व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले BLO के साथ भी ठगी का मामला सामने आ चुका था

यह भी पढ़ें     -   समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे CM नीतीश, दी 138 करोड़ रूपये की सौगात...


Scan and join

darsh news whats app qr