Bhagalpur - एक बुजुर्ग की हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया.. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई मौके पर पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.
यह घटना भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती थाना क्षेत्र के किरणकोल बहियार का है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बदमाशों ने हत्या कर एक अधेड़ की शव को दियारा इलाके के मकई खेत में फेंक दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि खेत पटवन करने गए किसान ने शव को देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर कहलगांव SDPO भी पहुंचे। जहां पर बाइक नंबर से परिजनों को घटना की जानकारी दी।SDPO शिवानंद सिंह का कहना है कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है.
भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट