पटना: बीते दिनों EOU की जांच में धनकुबेर निकले किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार के विरुद्ध अब विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। EOU की टीम ने सोमवार को किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनसे कई सवाल किये गए। EOU ने डीएसपी गौतम कुमार से काली कमाई से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की और सभी जवाबों का सत्यापन किया जायेगा। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान डीएसपी गौतम कुमार ने चुप्पी साध ली तथा बार बार तबियत खराब होने की बात करते रहे।
यह भी पढ़ें - रघुनाथपुर के MLA ओसामा शहाब पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज, एक ही कांड में कुल 3 FIR...
बता दें कि EOU की छापेमारी से के बाद ही पुलिस मुख्यालय ने उन्हें निलंबित कर दिया था और मुख्यालय से अटैच कर दिया है। इससे पहले 31 मार्च को EOU की टीम ने डीएसपी गौतम कुमार के किशनगंज और पूर्णिया स्थित आवास और कार्यालय समेत कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही डीएसपी की पत्नी, गर्लफ्रेंड और नौकरानी के पास भी करोड़ों रूपये की संपत्ति पाए जाने का दावा EOU कर रहा है।
EOU की छापेमारी के दौरान यह भी पाया गया कि डीएसपी ने महंगे जमीन भी सस्ते दामों में खरीदा और करोड़ों रूपये का निवेश किया। जबकि उनके ठिकानों से टीम ने 7 जमीन के डीड, आभूषण खरीद से संबंधित दस्तावेज समेत कई अन्य चीजें बरामद की है। वहीं काली कमाई भी विभिन्न तरीकों से सफ़ेद करने की कोशिश का भी सबूत मिला है।
यह भी पढ़ें - सरकारी दावों से बिल्कुल ही अलग है जमीनी हकीकत, गया जी मगध मेडिकल कॉलेज में मरीज को...