गया जी: एक तरफ राज्य में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समेत पूरा NDA बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे करते फिरते हैं तो दूसरी तरफ गया जी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। बताया जा रहा है कि गया जी में स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक वृद्ध महिला को इलाज तो नहीं ही मिली और जब उसके परिजनों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो उन्हें एक स्ट्रेचर भी नहीं दी गई। अब इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों पर सवाल उठाने लगे हैं। वहीं मामले से अब तक कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक बेखबर हैं।

यह भी पढ़ें    -      रघुनाथपुर के MLA ओसामा शहाब पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज, एक ही कांड में कुल 3 FIR...

मामले को लेकर पीड़ित महिला मरीज के परिजनों ने बताया कि उन्हें साँस लेने में तकलीफ हो रही है जिसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में उन्हें न तो उचित इलाज और न ही समय पर कभी डॉक्टर मिले। वृद्धा की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश की और इस के लिए जब कर्मियों से स्ट्रेचर मांगी तो कहा गया कि उपलब्ध नहीं है। मजबूरन वृद्धा का पोता उन्हें स्कूटी पर बैठा कर दूसरे अस्पताल तक ले गया। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में स्कूटी पर बैठी वृद्धा और पैदल ही स्कूटी पकड़ चल रहा उनके पोता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मामले में परिजनों ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मियों पर आरोप लगाया कि न तो समय से मरीज की इलाज की गई और न ही कोई अन्य सुविधा। वहीं मामले को लेकर जब अस्पताल अधीक्षक किशोर कुमार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी नहीं और बावजूद अगर इस तरह की कोई घटना घटी है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें    -      फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर पटना में चोरी, 3 पिकअप में ले भागे 50 लाख का सामान फिर...

गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट

YouTube Video