darsh news

आपसी झगड़े ने लिया हिंसक मोड़, फायरिंग से फैली दहशत… पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी पकड़ा

firing in bhagwatipur village

पटना से सटे शाहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, भगवतीपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पाटलिपुत्र स्टेशन के पास चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की रेड में गांजा तस्कर दबोचा गया

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस पदाधिकारी ने साहस और तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर खदेड़कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंदन कुमार के रूप में की गई है, जो भगवतीपुर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: पटना अलर्ट पर !! गांधी मैदान में फाइनल रिहर्सल, ट्रैफिक से लेकर छतों तक नजर

पुलिस ने इस मामले में शाहपुर थाना में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr