Join Us On WhatsApp

पटना अलर्ट पर !! गांधी मैदान में फाइनल रिहर्सल, ट्रैफिक से लेकर छतों तक नजर

गांधी मैदान में 26 जनवरी को लेकर फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान 12 विभागों की झांकियों की तैयारी की समीक्षा की गई, वहीं एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन और निगरानी को लेकर पुख्ता इंतजाम होने की जानकारी दी।

republic day safety in patna
पटना अलर्ट पर !! गांधी मैदान में फाइनल रिहर्सल, ट्रैफिक से लेकर छतों तक नजर- फोटो : Darsh News

पटना के  गांधी मैदान में आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बार 12 विभागों की ओर से भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, जो बिहार की संस्कृति, विकास और सरकारी योजनाओं को दर्शाएंगी। रिहर्सल के दौरान सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत की गई है और कई रूटों पर डायवर्जन लागू किया गया है। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: 61 हजार युवाओं की बदली किस्मत! रोजगार मेले के तहत युवाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

पटना एसएसपी कार्नेतिकेय शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी और अन्य महानुभावों के रूट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि पूरा कार्यक्रम शांति और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। गांधी मैदान के आसपास मौजूद हाई राइज बिल्डिंग्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: सारण का दर्दनाक मामला: चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो भी बनाया गया

वहीं, सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शहर के सभी घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें विसर्जन के दौरान तैनात रहेंगी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से पूजा संपन्न कर सकें। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम और विसर्जन दोनों शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp