darsh news

आधी रात फर्नीचर दुकान बना आग का मैदान! सब जलकर खाक, 50 लाख का नुकसान

Furniture shop turns into a fire at midnight

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरू चौक पर देर रात एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा करीब 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना महुआ थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

आग की भयावहता को देखते हुए पातेपुर, महुआ, जंदाहा और देसरी प्रखंड से कुल चार दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने में मदद की। आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, लकड़ी, मशीनें और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जल गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: मिनटों की चूक और सालभर की मेहनत बेकार ! इंटर परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से मचा बवाल

दुकान के मालिक मोहम्मद नईम ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में उन्हें 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। नईम ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों की पुष्टि की जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr