darsh news

बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगा रोक, जल्द लिया जायेगा बड़ा फैसला...

gair hindu nahi ja sakenge in mandiro me

हरिद्वार: देश में प्रसिद्ध तीर्थ में शामिल बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत बद्री केदार मंदिर समिति के अन्य सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाई जाएगी। इस मामले में मंदिर समिति ने यह साफ कर दिया है कि चारधाम यात्रा के हिस्सा में शामिल मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इस मामले में अंतिम फैसला रविवार को गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। इस संबंध में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि समिति के निर्णय के अनुसार धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।

ग्न्ग्तोरी मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के अलावा उत्तराखंड सरकार हरिद्वार के 105 घाटों में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने संबंधी विचार कर रही है। यह कदम साधू संतों और गंगा महासभा की मांग के बाद उठाया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार हरिद्वार और ऋषिकेश को सनातन पवित्र शहर घोषित करने की भी योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशासन तीर्थ स्थलों का प्रबंधन करने वाली समितियों और संस्थाओं की सिफारिशों के अनुसार कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें     -     तीन-तीन पद्म पुरस्कारों से गौरवान्वित हुआ बिहार, कला क्षेत्र में दो विभूतियों को पद्म श्री...

इस मामले में बात करते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि दोनों धामों और मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जायेगा। उन्होंने इसे उत्तराखंड की धार्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समितियों के बीच तालमेल से उत्तराखंड के मंदिरों की पवित्रता और परंपराओं की बेहतर रक्षा हो सकेगी। बता दें कि उत्तराखंड में कई बार मांग उठ चुकी थी कि मंदिरों में गैर हिंदू को प्रवेश से रोका जाये।

यह भी पढ़ें     -     चुनाव नहीं परीक्षा के जरिये अनुष्का बनी सबसे कम उम्र की मुखिया, टक्कर में थी दो और प्रतिभागी...


Scan and join

darsh news whats app qr