darsh news

गुरु रहमान की कोचिंग में घुस बदमाश ने दी जान मारने की धमकी, सरेआम घटना से दहशत का माहौल...

guru rahman ko dhamki

बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों का मनोबल देखने को मिला है। बेख़ौफ़ बदमाश दिनदहाड़े राजधानी पटना के मशहूर शिक्षक गुरु रहमान के कोचिंग में घुस कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले का एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें बेख़ौफ़ अपराधी कोचिंग परिसर में घुस कर गुरु रहमान को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले को लेकर गुरु रहमान ने पीरबहोर थाना में आवेदन दे कर शिकायत दर्ज कराई है। दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए गुरु रहमान ने कहा कि मेरे दो तीन बच्चे का सिविल कोर्ट में चयन हुआ है और वे आज मिलने आये थे। हम उनसे बातचीत कर रहे थे तभी अचानक एक व्यक्ति आ कर इधर उधर देखने लगा तो मैंने उससे पूछा कि क्या बात है। मेरे इतना पूछते ही उसने मेरे साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेरे छात्रों की भी भीड़ जुटने लगी जिसके बाद मुझे किसी अनहोनी की आशंका होने लगी और छात्रों ने उक्त अपराधी के डर से मुझे दूसरे कमरे में ले कर चले गए।

यह भी पढ़ें     -     डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिया 24 घंटे का वक्त, कहा 'पटना शहर में...'

इस दौरान गुरु रहमान ने कहा कि आज ईश्वर की कृपा थी कि माहौल खराब होते ही मैंने अपने छात्रों को कुछ भी गलत नहीं करने की कसम दे दी जिसकी वजह से बदमाश की जान बच गई अन्यथा मुझे ऐसा लगता है कि मेरे छात्र उस बदमाश का मॉब लिंचिंग भी कर सकते थे लेकिन ईश्वर की कृपा से सब ने उसे कोचिंग से बाहर कर दिया। बाहर जाने के दौरान बदमाश बार बार अपने कमर पर हाथ ले जा रहा था और मेरे साथ गाली गलौज करते हुए कोचिंग बंद करने की बात करते हुए कह रहा था कि बंद कर दो अन्यथा तुम्हारी हत्या कर देंगे। जब बदमाश बाहर गया तो सड़क के मोड़ पर एक अन्य बदमाश भी बाइक के साथ खड़ा था और फिर दोनों वहां से चला गया।

घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें गमछा लिए हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। गुरु रहमान ने बताया कि मैंने उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश भी इसलिए नहीं की कि मुझे उसकी मॉब लिंचिंग का डर था इसलिए हमलोगों ने उसे किसी तरह यहां से निकलने दिया। घटना के बाद तुरंत हमने पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी जिसके बाद आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। उन्होंने किसी व्यक्ति पर संदेह करने के सवाल पर कहा कि मेरे साथ ऐसी घटना पहली बार घटी है, मुझे कुछ अंदाजा नहीं है कि किसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है और मेरे कोचिंग में घुस कर मुझे ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अभी तो शुक्र था कि मेरे कई छात्र मौके पर मौजूद थे जिसकी वजह से मेरी जान बच गई लेकिन कई बार मैं अकेला ही होता हूँ, अगर वैसे वक्त में इस तरह की घटना होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

वहीं मामले में पीरबहोर थाना के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हमलोग छानबीन में जुट गए हैं। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें     -     पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेऊर थाना की महिला दारोगा रजनीगंधा सस्पेंड


Scan and join

darsh news whats app qr