मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ती गैस किल्लत के बीच एक चौंकाने वाली आपराधिक घटना सामने आई है, जिसने प्रशासन और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर लोग घंटों लाइन में लगकर भी गैस सिलेंडर नहीं पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने इस संकट का फायदा उठाकर सीधे गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बना लिया। घटना पानापुर करियात थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने गैस लेने के लिए लाइन में खड़े होने के बजाय गोदाम का ताला काटकर बड़ी लूट को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : बैनर में दिखा अनंत सिंह के बेटे का चेहरा, क्या खत्म होने जा रहा है अनंत सिंह का दौर?
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 26 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—रामप्रवेश सहनी, शत्रुधन सहनी और बलेंद्र राम—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस, दो कटर, एक चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में गैस गोदामों को निशाना बनाकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
यह भी पढ़ें : पटना में गुप्त सूचना पर एक्शन—दरवाजा खुलते ही मिला ऐसा सामान, उड़ गए होश!
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टरमाइंड रामप्रवेश सहनी है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।




