औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक सनकी चाचा ने दो मासूम भतीजे और एक भतीजी की गला रेत कर खुद भी जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया वहीं लोग चाचा की करतूत पर हैरान हैं। घटना औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है जहां एक युवक ने अपने तीन मासूम भतीजे और भतीजी की हत्या कर अपना भी गला रेत लिया। घटना में तीनों मासूम की मौत हो गई जबकि सनकी चाचा की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान गुड्डू कुमार भगत के बच्चे 12 वर्षीय आयुष राज, 8 वर्षीय अनिश कुमार और 3 वर्षीय अनुष्का कुमारी के रूप में की गई जबकि आरोपी चाचा की पहचान 18 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते 15 दिनों से घर में कोई विवाद चल रहा था जिसके बाद से अमन लगातार नाराज था। लोगों ने आशंका जताई कि इसी विवाद की वजह से उसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया और तीन मासूमों की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

यह भी पढ़ें    -         रामनवमी की शाम निकलने वाले हैं पटना की सड़कों पर तो जरुर पढ़ें यह खबर, इन रास्तों पर निकलना होगा...

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध और असामान्य था। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है। मामले को लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें    -         बच्चों को घुमाने नेपाल ले कर गए थे शिक्षक, लौटते वक्त बॉर्डर पर हो गए गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला...