सुपौल: बिहार में पिछले 10 वर्षों से शराबबंदी लागू है और इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी पुलिस और मद्य निषेध विभाग की है। इसके साथ ही सरकार शिक्षकों के साथ ही अन्य विभागों के माध्यम से आमलोगों में जागरूकता अभियान चलाती है लेकिन सुपौल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बच्चों को शिक्षा दे कर सही रास्ते पर ले जाने वाले शिक्षक खुद ही शराब के नशे में पाए गए। इन शिक्षकों को मद्य निषेध विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षकों की लापरवाही सिर्फ इतनी नहीं है कि उन्होंने शराब पी बल्कि उन्होंने जब शराब पी उनके साथ स्कूल के कई बच्चे भी मौजूद थे लेकिन जिम्मेवारी को नजरंदाज कर जाम छलकाने से पीछे नहीं हटे।

मामला सुपौल जिला में स्थित भीमनगर चेकपोस्ट का है जहां बच्चों को परिभ्रमण पर लेकर गए नेपाल से लौट रहे पांच शिक्षकों को मद्य निषेध विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी शिक्षक मधेपुरा के सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं और वे लोग बच्चों को परिभ्रमण पर लेकर नेपाल गए थे। शिक्षकों की गिरफ्तारी के बाद अब जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शिक्षकों की करतूत की निंदा की और कहा कि जिसके हाथ में बच्चों का भविष्य सँवारने की जिम्मेदारी है वही सरकार के कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें    -     गायघाट गोलीकांड में SSP ने लिया बड़ा एक्शन, पूरी छापेमारी टीम हो गई...

बताया जा रहा है कि सुपौल के भीमनगर चेक पोस्ट के समीप मद्य निषेध की टीम जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल से लौट रहे पांच लोगों की जब जांच की गई तो ब्रेथ एनालाइजर में शराब की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि सभी मधेपुरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्रों को लेकर नेपाल गए थे। वहां से लौटते वक्त इन लोगों ने शराब पी जिन्हें भीमनगर चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

मद्य निषेध के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है जिसके तहत शराब का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सभी आरोपियों को क़ानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फ़िलहाल इस घटना से एक तरफ जहां शिक्षा महकमा पर ऊँगली उठने लगी।

यह भी पढ़ें    -     रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में जुटी है भारी भीड़, दर्शन की अवधि बढाई गई, 12 बजे सूर्यदेव करेंगे तिलक...

सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट