गया जी: बिहार के गया जी में एक सड़क हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली। सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चपरी मोड़ के समीप की है जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान रघवाचक गांव निवासी विनोद यादव का इकलौता पुत्र रौशन कुमार और सत्येन्द्र यादव का पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और आगे की पढाई की तैयारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें - WJAI के बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि एक ही बाइक पर तीनो युवक सवार हो कर जा रहे थे और इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दो छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरा गंभीर जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। सूचना मिलने के बाद फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है वहीं छात्रों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें - CM के कार्यक्रम के दौरान पटना विश्वविद्यालय में किया था हंगामा, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 35 पर FIR...
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट