पटना: बिहार में अप्रैल में ही भीषण गर्मी ने मई जून की याद दिला दी है। सुबह सुबह ही तेज धूप निकलने के बाद 11 से 12 बजे तक तो मानो आग बरसाने लग जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए अब मौसम विभाग ने 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक लू की आशंका जताई है। मौसमविभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी, दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य बिहार के कई जिलों में तापमान 40। डिग्री सेल्सियस पार होगा। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक कोई राहत नहीं होने की बात कही है।
मौसम विभाग ने आगामी 25 और 26 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है जो कि गर्मी से राहत दिला सकती है। मौसम विभाग ने 23 और 24 अप्रैल को सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। इन जिलों में लोगों को दोपहर के वक्त ज्यादा सावधान रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में बक्सर जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बक्सर में दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि डेहरी का 42.4, गयाजी 42.2, शेखपुरा 42 और कैमूर में 41.7 डिग्री, पटना 41.2 डिग्री, भागलपुर 40 वाल्मिकीनगर 40.2 डिग्री, छपरा 41.3 डिग्री, मोतिहारी 41 डिग्री, औरंगाबाद 40.9 डिग्री, भभुआ 41.7 डिग्री और जहानाबाद में 40 डिग्री दर्ज किया गया।