BREAKING- बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. जहां एक मालगाड़ी ने सियालदह- कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. इसको लेकर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान जारी है.
घटना को लेकर दार्जिलिंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा, 'स्थिति अभी गंभीर है. कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी है. घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. वहीं करीब 25 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए हैं. इस हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं, इस हादसे के बाद कटिहार और किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.