darsh news

ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, अड़ियल रवैये के बाद जय शाह ने ले लिया बड़ा फैसला...

icc ne bcb ko diya bada jhatka

7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले टी-20 विश्वकप में बांग्लादेश को अकड़ना भारी पड़ गया। ICC ने BCB के रुख को देखते हुए कड़ा निर्णय लिया और अब अपना अंतिम फैसला भी बता दिया है। BCB का अड़ियल रुख और ICC के फैसले ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया और उनके सपने भी तोड़ दिए। अब टी-20 विश्वकप से बांग्लादेश की टीम बाहर हो गई है और अब उसकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को मौका दिया जा रहा है।

उम्मीद छोड़ चुकी स्कॉटलैंड की टीम के लिए यह मौका एक वरदान से कम नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ICC ने अपने फैसले की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड को दे दी है। बता दें कि बीते दिनों भारत में टीम की सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपील की थी कि उसके मैच भारत के अलावा कहीं और शिफ्ट कर दिए जाएं। ICC के अधिकारियों ने BCB को भरोसा दिलाया था कि उनकी टीम को किसी तरह का खतरा नहीं होगा और उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही ICC ने बांग्लादेश को 22 जनवरी तक सोचने का अंतिम मौका दिया था।

यह भी पढ़ें    -     चुनाव बाद तेजस्वी ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया कैसे हारी पार्टी, सत्ता पक्ष के साथ ही मीडिया पर भी बोला हमला...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्टीमेटम मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर BCB को अपना फैसला ICC को बताना था लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने सूचना देने के बजाय अपने देश में प्रेस कांफ्रेंस करने लगे। BCB के अधिकारियों के इस रुख की वजह से अब ICC ने भी कड़ी कार्रवाई की और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विश्वकप से बाहर होना बांग्लादेश की टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अब सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि ICC ने स्कॉटलैंड को विश्वकप में मौका मिलने की जानकारी देते हुए सारी औपचारिकताएँ पूरी कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप के तहत स्कॉटलैंड विश्वकप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेलेगा जबकि दूसरा मैच 9 फरवरी को इटली और तीसरा मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके साथ ही 17 फरवरी को नेपाल के विरुद्ध खेलेगा।

यह भी पढ़ें    -     'लिट्टी विद मांझी' कार्यक्रम में पहुंचे CM नीतीश, पिता पुत्र ने दिल से किया स्वागत...


Scan and join

darsh news whats app qr